Move to Jagran APP

बड़खल पर्यटन स्थल पर दीपावली मेले का आगाज आज

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से बड़खल पर्यटन स्थल पर दीपावली मेले की शुरुआ

By Edited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 03:26 PM (IST)
बड़खल पर्यटन स्थल पर दीपावली मेले का आगाज आज

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से बड़खल पर्यटन स्थल पर दीपावली मेले की शुरुआत शुक्रवार से होगी। यह मेला 24 अक्टूबर तक चलेगा। निगम की ओर से बृहस्पतिवार को मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। हरियाणा पर्यटन निगम इस बार फरीदाबाद सहित करनाल और रोहतक में दीपावली मेले का आयोजन कर रहा है।

loksabha election banner

मेले में आने वाले लोग न सिर्फ खरीदारी कर सकेंगे बल्कि उनके साथ आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां घोड़े व ऊंट की सवारी की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए कुछ खेल भी मेले में कराए जाएंगे। चार दिवसीय मेले में सूरजकुंड मेले की तर्ज पर हर शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें प्रतिदिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मेले में फूड कोर्ट से लेकर ज्वेलरी, दीपावली के लिए हाथ से बने सामान, घर का सजावटी सामान, हस्तशिल्प के सामान सहित अन्य स्टॉल लगाई जाएंगी। मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने बताया कि मेले में लगभग 100 स्टाल होंगे। प्रवेश निश्शुल्क होगा। इस दौरान हरियाणवी संस्कृति से भी लोगों को रूबरू कराया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन, हरियाणवी डांस, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा भी प्रदेश के उम्दा कलाकार बिखेरेंगे।

---

झील की तरफ नहीं दिया ध्यान:

मेले का आयोजन बड़खल झील के पास ग्रे फाल्कन होटल के पास में किया जाएगा। आयोजन समिति का सारा ध्यान मेला स्थल के आसपास सजावट करने पर रहा। कभी बेहद प्रसिद्ध रही बड़खल झील की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। बेशक झील अब सूख चुकी है लेकिन लोग अभी भी इस देखने पहुंचते हैं। ऐसे में झील की भी सफाई होनी चाहिए थी। झील में बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी नजर आईं। इसके अलावा बड़खल झील किनारे बना फुटपाथ भी जगह-जगह से उखड़ा हुआ है। उसके किनारे कहीं कहीं बड़े गड्ढे हो रखे हैं। इस तरफ आयोजन समिति का ध्यान बिल्कुल नहीं गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.