जिमनास्टिक में पांच खिलाड़ियों ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: सेक्टर-12 खेल परिसर में जिला स्तरीय इंटर सेंटर जिमनॉस्टिक प्रतियोगिता में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: सेक्टर-12 खेल परिसर में जिला स्तरीय इंटर सेंटर जिमनॉस्टिक प्रतियोगिता में बुधवार को भी मुकाबले हुए। लड़का व लड़कियों के अलग-अलग इवेंट कराए गए। लड़कों में सागरदीप, मनीष, विशाल, नकुल और मोहित दो-दो स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए।
जिला जिमनॉस्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि पहले दिन जहां लड़कियों का शानदार प्रदर्शन रहा, वहीं दूसरे दिन उनके सेंटर पर प्रशिक्षण लेने वाले लड़कों ने उम्दा प्रदर्शन किया। अंडर-9 में फ्लोर एक्सरसाइज में सागरदीप ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-11 में मनीष ने अंडर-13 में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबलियत का परिचय दिया। विशाल ने अंडर-15 में नकुल ने बेहतर खिलाड़ी सागर को पराजित किया। अंडर-17 में मोहित ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-नौ में पवन ने रजत पदक जीता। प्रत्यक्ष और पर्थ ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-11 में विजय ने रजत और बादल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-13 में मयंक ने रजक पदक जीता, जबकि ऋतिक ने अलग-अलग इवेंट में रजत और कांस्य पदक जीता। हसन ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-15 में सागर ने रजत और हितेश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में फ्लोर में बिट्टू ने रजत और अभिषेक ने कांस्य पदक जीता, जबकि मुकुल ने रजत और गौतम ने कांस्य प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की।