जीवा में परंपरागत तरीके से मनाई जन्माष्टमी
जासं, फरीदाबाद : जीवा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह की प्रार्थना
जासं, फरीदाबाद : जीवा पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के छात्रों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान व अध्यापिकाओं ने कृष्ण की परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की। इसके बाद माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया। विद्यालय की कुछ छात्राओं ने कृष्ण भक्ति गीत गाया। छात्रों ने सुंदर नृत्य नाटिका का मंचन किया जिसमें श्री कृष्ण एवं राधा के अनन्य प्रेम भाव को दर्शाया गया। इस नृत्य नाटिका में संदेश दिया गया कि भगवान अपने बच्चे भक्त पर अपना प्रेम अवश्य बरसाते हैं। साथ ही अनन्य प्रेम से उनका जीवन भर देते हैं। इस अवसर पर दोहा एवं श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।