मटिया महल की जगह पर चल रहे निर्माण कार्य के नक्शे की होगी जांच
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : मटिया महल की जगह पर चले रहे निर्माण कार्य के नक्शे की जांच की जाएगी। फिल
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : मटिया महल की जगह पर चले रहे निर्माण कार्य के नक्शे की जांच की जाएगी। फिलहाल इस कार्य को तब तक के लिए रुकवाया हुआ है। यदि नक्शा सही पाया गया तो निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
बल्लभगढ़ में राजा नाहर ¨सह का मटिया महल था। आरोप है कि इस महल को माफिया ने जमीन पर कब्जा करने के लिए 2004 में तुड़वा दिया। तब तत्कालीन विधायक राजेंद्र बीसला ने इस मामले में कानूनी व जमीनी लड़ाई भी लड़ी थी। जमीन की सुनवाई एसडीएम की अदालत में पब्लिक प्रापर्टी एक्ट के तहत की गई। यहां पर प्रशासन से अपनी जमीन होने का बोर्ड भी लगाया था। इस पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब स्थानीय निर्माणकर्ता बता रहे हैं कि जमीन पर उनका मालिकाना हक है और उन्होंने अदालत के आदेश पर नगर निगम से कानूनी दायरे में नक्शा पास कराया है। बेशक यह निर्माण नक्शा पास कराने के बाद चल रहा है। मगर बल्लभगढ़ शहर में यह निर्माण चर्चा का विषय बना हुआ है।
---
मटिया महल की जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है, उसे अभी मैंने देखा नहीं है। उसका नगर निगम से नक्शा पास है। बताया गया है कि नक्शा रिहायशी निर्माण का पास कराया गया है। यहां पर निर्माण व्यवसायिक कार्यो के लिए किया जा रहा है। इसके बारे में मुझे शिकायत मिली है। मैंने निगम के उपमंडल अधिकारी से नक्शा की जांच करने के लिए कहा है। यदि निर्माण कार्य नक्शा के अनुसार किया जा रहा होगा तो उसे सुनवाई का मौका देकर काम करने की छूट दे दी जाएगी। यदि निर्माण कार्य नक्शा के अनुसार नहीं हो रहा होगा तो फिर नक्शा को रद कर दिया जाएगा और निर्माण कार्य को रोक दिया जाएगा। बताया जाता है कि फिलहाल डीपीसी तक निर्माण किया जा चुका है।
-महाबीर प्रसाद, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, बल्लभगढ़।