सम्मोहित कर महिला के जेवर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : दशहरा मैदान में एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर एक किशोर व युवक जेवर लूट
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : दशहरा मैदान में एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर एक किशोर व युवक जेवर लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए दोनों को बस अड्डा से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव सोतई निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसी परिजन से मिलने पलवल गई थी। जहां से 25 जुलाई को वापस आई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस से उतरकर पैदल अंबेडकर चौक की तरफ आ रही थी। इसी बीच एक किशोर महिला से पैसे मांगने लगा। सिटी पार्क के पास जैसे ही गांव जाने के लिए तिपहिया में बैठने लगी तो एक युवक आया जो किशोर का परिजन बताकर पैसे मांगने लगा। इस दौरान युवक ने महिला को सम्मोहित कर दिया। महिला ने बताया कि युवक से बात करने बाद वह दोनों के साथ दशहरा मैदान में चली गई। दशहरा मैदान में पहुंचने पर दोनों कानों के कुंडल व चांदी की अंगूठी लेकर भाग गए। इस दौरान सोतई निवासी एक युवक ने महिला को पहचान लिया। महिला ने सारी बात युवक को बताई। मामले की जांच कर रहे एएसाआइ बिजेंद्र ¨सह ने बताया कि युवक की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और जेवरात लूटने वालों की तलाश शुरू कर दी। दोनों बस अड्डा पर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।