Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा हेल्प डेस्क का तोहफा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं को हेल्प डेस्क का तोहफा देगी। यह हेल्प

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 08:26 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 08:26 PM (IST)
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा हेल्प डेस्क का तोहफा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं को हेल्प डेस्क का तोहफा देगी। यह हेल्प डेस्क बल्लभगढ़ में सदर थाने के अंदर बनाया जाएगा। इसके बाद बल्लभगढ़ क्षेत्र की महिलाओं को शिकायत लेकर सेक्टर-16 स्थित महिला थाने तक आने की आवश्यकता नहीं रहेगी, वह हेल्प डेस्क पर ही अपनी शिकायत दे सकेंगी।

loksabha election banner

महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और उनकी पहुंच को पुलिस तक आसान बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने महिला थाने बनवाए हैं। इसके तहत फरीदाबाद में सेक्टर-16 में महिला थाना बना गया है। बल्लभगढ़ क्षेत्र की महिलाओं को कोई भी शिकायत दर्ज कराने के लिए फरीदाबाद तक आना पड़ता था। उन्हें सहूलियत देने के लिए अब बल्लभगढ़ में हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। सदर थाना अंबेडकर चौक के नजदीक है। यहां महिलाओं की पहुंच आसान है। महिला हेल्प डेस्क के लिए थाना परिसर की चहारदीवारी के अंदर एक बूथ के रूप में बनाया जाएगा। दो महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच-छह बजे तक ड्यूटी पर रहेंगी। दुष्कर्म, छेड़छाड़, भगाकर ले जाने, पीछा करने जैसे मामलों की शिकायत यहां की जा सकेगी। हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मी पीड़ित महिला से उसकी शिकायत लेंगी और महिला थाने में दर्ज करने के लिए भेज देंगी। यदि किसी मामले में ज्यादा पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी तो महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मी अधिकारियों को सूचित कर ज्यादा पुलिसकर्मियों की मांग कर सकती हैं। इस डेस्क पर सेक्टर-7 थाना, छांयसा थाना, तिगांव थाना, सदर थाना और शहर थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र की महिलाएं शिकायत दे सकेंगी। पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी ने बताया कि सरकार से निर्देश मिलने के बाद महिला डेस्क खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.