युवाओं के लिए खतरा बन रहा नशा: सुनील
जागरण संवाददाता, तिगांव : अखिल भारतीय खेल संघ के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि नशा युवाओं के लिए खतर
जागरण संवाददाता, तिगांव : अखिल भारतीय खेल संघ के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि नशा युवाओं के लिए खतरा बनता जा रहा है। यह प्रदेश व देश के लिए ¨चता का विषय है। इसे हमें मिलकर जल्द दूर करना होगा। सुनील गुप्ता गांव कौराली में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भीम अवार्ड के लिए एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिए हैं। हरियाणा में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में तीन फीसद की छूट दी जा रही है। आठवीं कक्षा तक फेल न करने की नीति के कारण शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। इस दौरान उन्होंने कौराली के खेमचंद भाटी को प्रदेश खेल संघ का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, किशन ठाकुर ने भी खेल नीति के बारे में जानकारी दी। सरपंच सुरेंद्र ¨सह बौहरे, प्रहलाद बांकुरा, डॉ. रमेश रावत, संतरा ने गुप्ता का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर आसपास गांवों के गणमान्य लोग मौजूद थे।