उमस से मिली राहत, बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: रमजान के आखिरी शुक्रवार को लोगों को हल्की बरसात से उमस से राहत दी। शाम
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: रमजान के आखिरी शुक्रवार को लोगों को हल्की बरसात से उमस से राहत दी। शाम को ठंडी हवाओं की दस्तक और छा रहे बादलों ने बारिश की आहट दे दी। इसके बाद आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने रोजेदारों समेत पूरे शहर को राहत पहुंचाई। बरसात आने के बाद तापमान में भी गिरावट आई।
शुक्रवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। हालांकि शुक्रवार तड़के कई जगहों पर रूक-रूक कर बरसात हुई थी, लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन उमस के कारण लोग पसीना पोछते हुए नजर आए। पिछले दो दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें शुक्रवार को गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को मौसम विभाग के अनुसार हल्की बरसात का अनुमान जताया गया था। ऐसे में सुबह से लोगों को बरसात का इंतजार था। शाम को मौसम बदलते देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। धान की रोपाई में फायदेमंद होगी बरसात किसानों के अनुसार बरसात धान की रोपाई के लिए फायदेमंद होगी। ऐसे में उम्मीद है कि रविवार तक अच्छी बरसात होगी, जिससे उनकी फसल को फायदा होगा।