पदक विजेता लोकेश राजपूत का स्वगात
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : यूरोपियन यूनियन के देश स्लोवेनिया में आयोजित बॉडी बि¨ल्डग की आइबीएफएफ वि
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : यूरोपियन यूनियन के देश स्लोवेनिया में आयोजित बॉडी बि¨ल्डग की आइबीएफएफ विश्व चैंपिशनशिप में औद्योगिक नगरी के लोकेश राजपूत ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। लोकेश शुक्रवार को यूरोप से लौटे और उनका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर व ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।
स्लोवेनिया में यह चैंपियनशिप 25 जून को आयोजित हई थी, जिसमें विश्व के कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चैंपियनशिप में भारत की ओर से 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें गांव लढ़ौली निवासी लोकेश राजपूत भी शामिल था। लोकेश राजपूत ने फिटनेस और फिजिक्स इवेंट में भाग लिया। इवेंट में लोकेश ने दो रजत पदक जीते हैं। लोकेश ने बताया कि पहले स्थान पर जर्मनी का खिलाड़ी था। इससे पहले भी वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। कुछ दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में मिस्टर दिल्ली का खिताब भी जीत चुके हैं। स्लोवेनिया से पदक जीतकर वापस लौटने पर शहर में जगह-जगह लोकेश का लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद गांव लढ़ौली में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय भाटी, जिला अध्यक्ष अनिल भाटी, सुशील रावत, पवन भाटी, टिवंकल रावत, तनुज भाटी, देवेंद्र भाटी, कृष्ण रावत, मोनी ठाकुर और मनोज रावत मौजूद थे।