महिला स्पेशल रद होने से परेशान महिलाओं को राहत
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : पलवल स्टेशन पर इंटरला¨कग कार्य के चलते महिला स्पेशल ट्रेन रद होने से
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :
पलवल स्टेशन पर इंटरला¨कग कार्य के चलते महिला स्पेशल ट्रेन रद होने से परेशानी झेल रही महिलाओं एवं छात्राओं को रेलवे ने राहत दी है। बल्लभगढ़ से सुबह चल रही पलवल-गाजियाबाद और शाम को असावटी तक आने वाली स्पेशल-3 ईएमयू में महिलाओं के लिए तीन अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इससे महिला यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि पलवल स्टेशन पर इंटरला¨कग और चौथी लाइन का कार्य चल रहा है। यह कार्य 8 सितंबर तक किया जाना है। इसके चलते कुछ एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को रद किया गया है। 27 अगस्त से लोकल ट्रेनों का रद रहने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, पहले पलवल तक जाने वाली 16 ट्रेन बल्लभगढ़ पर ही अपनी यात्रा समाप्त और शुरू कर रही हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी दैनिक महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है। क्योंकि उनकी महिला स्पेशल ट्रेन भी दस दिनों के लिए रद की गई है। फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल से हर रोज हजारों की संख्या में महिलाएं व छात्राएं दिल्ली के लिए आती जाती हैं। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ जाने से महिलाओं को कुछ राहत मिलेगी। पलवल-गाजियाबाद जोकि अब बल्लभगढ़ से रोज सुबह 8.42 बजे चल रही है और नई दिल्ली से शाम 5.50 बजे असावटी तक चलाई जाने वाली स्पेशल-3 ईएमयू में महिला यात्रियों को तीन-तीन अतिरिक्त कोच प्राप्त होंगे।