बसों पर भारी पड़ी निशुल्क सवारी
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : रक्षा बंधन के मौके पर सरकार ने दो दिन महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्र
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : रक्षा बंधन के मौके पर सरकार ने दो दिन महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। इस सुविधा की वजह से बस अड्डे पर महिलाओं की हजारों की संख्या में भीड़ जमा थी। निजी वाहनों ने भी सवारियों की संख्या अधिक होने की वजह से चांदी काटी। रेलवे स्टेशनों पर भी पांव रखने के लिए जगह नहीं थी।
रक्षा बंधन के त्योहार पर अपने-अपने मायके जाने के लिए बस अड्डे पर सुबह से भीड़ जमा हो गई। बस अड्डे पर खड़ी भी नहीं होती कि सवारी उसमें तुरंत भर जाती है। दूर दराज की बसों की छतों पर भी सवारी बैठी हुई थी। कहीं दुर्घटना न घट जाए, इस ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी कई बार सवारियों को छत से नीचे उतारा। बस अड्डे के अंदर हजारों सवारियां मौजूद थी। यहां तक सड़क पर भी जाने वालों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। तिपहिया भी सवारियों को अड्डे पर नहीं मिल रहे थे। राजमार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को ट्रैफिक संचालन में अच्छा पसीना बहाना पड़ा। राजमार्ग पर बसों को दशहरा मैदान के पास ही रोका जा रहा था। रोडवेज की सभी बस अड्डे के अंदर जाकर खड़ी हो रही थी।
मैं दो घंटे से अड्डे पर बैठी हूं। मुझे सोहना जाना है। अभी तक एक भी बस नहीं आई है, जबकि सरकार ने रक्षा बंधन पर दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। यदि महिलाओं को सरकार सही मायने में यह सुविधा देना चाहती है तो रक्षा बंधन से पहले सभी टूटी-फूटी और खराब बसों को ठीक करा देना चाहिए और रक्षा बंधन वाले दिन सुविधा बढ़ा देनी चाहिए।
-सोमवती, मोहना।
मुझे अलीगढ़ अपने परिवार को लेकर जाना है। मैं दोपहर के 12 बजे से बस की इंतजार में आया हूं। जबकि हरियाणा रोडवेज और यूपी रोडवेज ने बसों की संख्या भी रूट पर बढ़ाई हुई है। इसके बावजूद अभी तक अड्डे में कोई बस नहीं आई है। मेरी जैसी यहां पर सैकड़ों सवारी बैठी हुई हैं। कोई निजी वाहन भी अलीगढ़ जाने के लिए उपलब्ध नहीं है।
-सतेंद्र, एसजीएम नगर फरीदाबाद।
हरियाणा रोडवेज की सभी बस अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। कोई भी बस डिपों में खड़ी हुई नहीं है। सभी रूटों पर गई हुई हैं। सवारी इतनी ज्यादा संख्या में हैं कि बस को खड़ा होने का मौका हीं नहीं मिल रहा है। यूपी रोडवेज के अधिकारी भी अपनी बसों को यहां पर नहीं रुकने दे रहे हैं। रूट पर 60 चक्कर लगाए जाएंगे। सवारियों को यहां पर रहने नहीं दिया जाएगा। सभी को उनके स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।
-जवाहर ¨सह, प्रबंधक संस्थान, हरियाणा रोडवेज, अंतरराज्जीय बस अड्डा बल्लभगढ़।