स्मार्ट सिटी के लिए चयन होना सम्मान की बात : गुर्जर
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए जि
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए जिले का चयन होना फरीदाबाद के लिए सम्मान की बात है। अब इस क्षेत्र का विकास उच्च स्तर पर होगा। तिगांव क्षेत्र में पल्ला व एतमादपुर पुलों को मंजूरी मिल गई है, जिनका निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। मंझावली पुल का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, जोकि उनकी प्राथमिकता में शुमार है। राज्यमंत्री रविवार को अशोका एन्क्लेव मार्केट में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में आज भाजपा पार्टी समाज के सभी वर्गो को समान रूप से विकास कर रही है और जनता से चुनाव से पूर्व विकास के जो वायदे किए गए थे, उन वायदों को अब धीरे-धीरे करके पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता राहुल यादव ने किया। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर व राजेश नागर के नेतृत्व में सूबे सरपंच साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने सत्ता से पूर्व जो भी वायदे जनता से किए थे अब उन सभी वायदों को पूरा किया जा रहा है और देश व प्रदेश की जनता आज भाजपा पर विश्वास जता रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय गौड़, रूप ¨सह नागर, युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र खटाना, निरंजन साहू, गिरीश मिश्रा, भूपेद्र यादव, ओमदत्त शर्मा, जयप्रकाश गौड़, मदन पुजारा, एलआर शर्मा, उमाशंकर गर्ग, राज कुमार बोहरा, मुकेश शर्मा, उमेश भाटी, रतिराम गोस्वामी, राजबीर नेताजी, विक्की भड़ाना और र¨वद्र कुमार मौजूद थे।