खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: हरियाणा स्पोर्ट्स विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान स्कीम के तहत
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद:
हरियाणा स्पोर्ट्स विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान स्कीम के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगस्त से खेल शुरू होकर नवंबर तक चलेंगे।
ग्रामीण स्तर पर ब्लाक स्तर की प्रतियोगिताएं 20 से 30 अगस्त तक राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में आयोजित की जाएंगी। ब्लाक स्तर पर बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती वालीबॉल, जूडो, बॉ¨क्सग प्रतियोगिता अंडर-16 आयु वर्ग में लड़कों के बीच होगी। लड़कियों के मुकाबले अंडर-10 आयु वर्ग में कराए जाएंगे। जिला स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय मुख्यालय पर आयोजित की जाती है। वहीं जिला स्तर पर महिला प्रतियोगिता 22 से 25 सितंबर तक होगी। एथलेटिक्स, बैड¨मटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, टेबलटेनिस, लॉनटेनिस, जिमनास्टिक, तैराकी और वॉलीबॉल में महिलाओं के मुकाबले होंगे, जबकि वालीबॉल, टेबलटेनिस, बैड¨मटन, लानटेनिस, हैंडबॉल और हॉकी अंडर-25 में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता यमुनानगर में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं कबड्डी, खो-खो, जिमनास्टिक, तैराकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल अंडर 25 आयु वर्ग के मुकाबले चार से छह अक्टूबर तक अंबाला में आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रदेश स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता हाकी बाल और बालिक के 17 से 19 अक्टूबर तक गुड़गांव में कराए जाएंगे। फुटबॉल 17 से 19 अक्टूबर कुरुक्षेत्र, बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोनीपत में, वालीबॉल प्रतियोगिता करनाल में और हैंडबॉल प्रतियोगिता हिसार में आयोजित होगी। जबकि एथलेटिक्स, जूडो, तैराकी और बा¨क्सग प्रदेश स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता एक से तीन नवंबर तक भिवानी में आयोजित होगी।