मिथिला नवयुवक संघ की कार्यकारणी गठित
जासं,फरीदाबाद: सेक्टर 8 बाईपास रोड स्थित मिथिलेसवरी काली मंदिर प्रबंधन समिति मिथिला नवयुवक संघ के हु
जासं,फरीदाबाद: सेक्टर 8 बाईपास रोड स्थित मिथिलेसवरी काली मंदिर प्रबंधन समिति मिथिला नवयुवक संघ के हुए चुनाव में किशन ठाकुर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनदेव झा, उपाध्यक्ष मदन कुमार झा, महासचिव प्रमोद झा को चुना गया। इनके अलावा कोषाध्यक्ष प्रकाश झा, सचिव जीवानंद झा, द्वितीय सचिव कमलेश कांमत, वरिष्ठ संयुक्त सचिव प्रभाकर झा, इंद्र कांत झा द्वितीय संयुक्त सचिव, महेश्वर झा सह कोषाध्यक्ष, दिवाकर झा कार्यालय सचिव, संतोष कुमार झा प्रचार सचिव, संजीव कुमार झा संगठन सचिव, राजीव कुमार झा को प्रचार मीडिया प्रभारी ने शपथ ली।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ झा, गंगाकांत चौधरी, राजेश झा, आरसी चौधरी एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति डॉक्टर पीके झा, नागेश्वर ¨सह, युद्धबीर झा, अर¨वद मिश्रा व मथुरा से मैथिल ब्राहमण समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।