मोदी सरकार प्रदर्शनी में बताएगी उपलब्धियां
जासं, फरीदाबाद: मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण म
जासं, फरीदाबाद: मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सेक्टर-12 के हुडा कन्वेंशन हाल में एक प्रदर्शनी लगाई है। विधायक विपुल गोयल ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। एक जून तक चलेगी वाली इस प्रदर्शनी का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकारी की उपलब्धियों को दर्शाते हुए 80 पैनल और तकरीबन 400 चित्र लगाए गए हैं। इसके अलावा एलईडी पैनल पर वीडियो क्लि¨पग द्वारा सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया जा रहा है। प्रदर्शनी में गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा शाम को 5 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन मौके पर युवा भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी सहित डा. कौशल बाठला, डा. कुलदीप जय¨सह, पार्षद अजय बैसला, अनिल नागर, दीपक चौधरी, आरडब्ल्यूए कन्फेडरेशन के चेयरमैन एनके गर्ग एडवोकेट मौजूद थे।