Move to Jagran APP

पत्थर से महिला मजदूर का पैर कटा

जासं, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में मकान में काम करते समय एक महिला मजदूर का पैर कट गया। पुलिस

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 04:59 PM (IST)
पत्थर से महिला 
मजदूर का पैर कटा

जासं, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में मकान में काम करते समय एक महिला मजदूर का पैर कट गया। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बसेलवा कालोनी निवासी ऊषा ने बताया कि उसका पति राय प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता है। वह उसके साथ मजदूरी करती है। सेक्टर-31 निवासी राजकुमार त्यागी मवई रोड स्थित गड्ढा कालोनी में पुराने मकान को तोड़कर नया बनवा रहा है। 15 अप्रैल को ऊषा और उसका पति मकान में काम कर रहे थे। तभी राजकुमार त्यागी ने एक दूसरे मजदूरों से दीवार तुड़वानी शुरू कर दी। ऊषा ने कहा कि दीवार कच्ची है, यह गिर सकती है। इसलिए इसे बाद में तुड़वा ले लेकिन वह नहीं माना। मजदूरों ने दीवार तोड़नी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद दीवार गिर पड़ी। एक पत्थर ऊषा के पैर पर आकर गिरा। इससे उसका पैर कट गया और वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.