संयुक्त आयुक्त को क्लर्क ने दी जान से मारने की धमकी
जासं, फरीदाबाद : बैठक के दौरान कमरे में घुसे क्लर्क को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त का टोकना नागवार गु
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 07:55 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : बैठक के दौरान कमरे में घुसे क्लर्क को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त का टोकना नागवार गुजरा। उसने संयुक्त आयुक्त को जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम एनआइटी जोन के संयुक्त आयुक्त नरहरी सिंह बांगड़ ने एसजीएम नगर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11 मार्च को वह तीनों क्षेत्रिय कराधान अधिकारियों के साथ अपने कमरे में बैठक कर रहे थे। तभी नगर निगम में क्लर्क बदलेराम कमरे में घुस आया। उन्होंने उसे टोका तो वह बिफर पड़ा। उसने उनके साथ बदतमीजी की और जान से मारने व देख लेने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें