आगरा इंटरसिटी की देरी से यात्री परेशान
जासं, फरीदाबाद : आगरा इंटरसिटी की सोमवार की शाम लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यह गाड़ी
जासं, फरीदाबाद : आगरा इंटरसिटी की सोमवार की शाम लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यह गाड़ी आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा जाते वक्त दोनों ओर से कई घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल एक्सप्रेस का लोकल ठहराव दिया गया।
लखनऊ से आते वक्त गोमती एक्सप्रेस को आगरा पहुंचने पर उसे आगरा इंटरसिटी का नाम दिया गया है। लखनऊ से आते वक्त कोहरा पड़ने से यह गाड़ी सोमवार की शाम देरी से चल रही थी। आगरा के बाद आगरा इंटरसिटी प्रत्येक स्टेशन पर रुककर चलती है, जो दिल्ली तक सात घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भोपाल एक्सप्रेस का पलवल रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक प्रत्येक स्टेशन पर ठहराव दिया गया। ऐसे ही आगरा इंटरसिटी दिल्ली से चली तो तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंची। ऐसे में परेशान यात्रियों को अन्य गाड़ियों का सहारा लेना पड़े।