छठ पूजा के बाद कहीं सफाई, कहीं फैली गंदगी
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : छठ महापर्व के समापन के बाद विभिन्न बाजारों तथा पूजा स्थलों के आसपास क
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : छठ महापर्व के समापन के बाद विभिन्न बाजारों तथा पूजा स्थलों के आसपास कई जगह गंदगी फैली रही तो कहीं सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। खेड़ी पुल के आसपास के पूजा स्थल पर बृहस्पतिवार शाम तक गंदगी फैली थी तो एनआइटी डबुआ कालोनी में लगाए गए छठ बाजार में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी। लेजरवैली पार्क तथा डबुआ कालोनी भोजपुरी अवधी समाज परिसर के आसपास भी गंदगी जमा थी। कुछ क्षेत्रों में नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने में जुटे थे।
बता दें कि डबुआ कालोनी में छठ पर्व पर विशेष रूप से बाजार लगाया गया था। बृहस्पतिवार को पूजन सामग्री तथा फलों की सभी दुकानें हट गई थीं, लेकिन गंदगी फैली थी। ऐसी ही खराब स्थिति प्रेस कालोनी की रही।
भोजपुरी अवधी समाज के अध्यक्ष शिवपूजन दुबे ने बताया कि शुक्रवार को संस्था के स्वयंसेवक आसपास के क्षेत्र को संवारने का प्रयास करेंगे।