मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जासं, फरीदाबाद : स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अनुबंध क
जासं, फरीदाबाद : स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अनुबंध के तहत सेवा दे रहे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सबसे पहले महिला कर्मचारियों ने बादशाह खान अस्पताल के आपातकालीन विभाग के सामने आशा शर्मा के नेतृत्व में बैठक की। इसके बाद सभी कर्मचारी इकट्ठे होकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुलशन अरोड़ा से मिलने गए। मगर वह उपलब्ध नहीं थे। आशा शर्मा तथा जितेंद्र शर्मा तथा अन्य कर्मचारियों ने नारेबाजी की। आशा शर्मा ने बताया कि अनुबंध के तहत सेवा दे रहे कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। पोलियो अभियान में काम करने पर कर्मचारियों को कम बजट दिया जाता है, जोकि उचित नहीं है।
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुलशन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी अपने मांगों को लिखित में उन्हें दें। उनके स्तर पर जिन मांगों को पूरा करना संभव होगा, पूरा किया जाएगा। नहीं तो उच्च अधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों से अवगत करा दिया जाएगा।