खेल जोनर: किक बाक्सिंग में खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: एनएच-तीन नगर निगम के खेल परिसर में प्रदेश स्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
लड़कियों के अंडर-16-18 आयु वर्ग में झज्जर की मीनाक्षी खन्ना ने स्वर्ण, चिंटी ने रजत और कैथल की आशा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी आयु वर्ग में लड़कों में हिसार के आलोक आर्य ने स्वर्ण और गुड़गांव के राहुल ने रजत पदक जीता। झज्जर के अमन और नितिन सांगवान ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19-40 आयु वर्ग में फरीदाबाद के अंकित अग्रवाल प्रथम, हिसार से अनिल कुमार द्वितीय और रेवाड़ी से बिट्टू तृतीय स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग मुकाबले में हिसार से मनदीप स्वर्ण, रेवाड़ी से अमित रजत और रोहतक से राहुल ने कांस्य पदक जीता। इसी आयु वर्ग के 71 किलोभार वर्ग में सोनीपत से शक्ति ने स्वर्ण और हिसार से मोहित ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-19-40 महिला वर्ग के मुकाबलों में जिला पानीपत से सोनिया स्वर्ण और कैथल से नेहा ने रजत पदक जीता। अंडर-16-18 आयु वर्ग में झज्जर से चंचल पाराशर ने स्वर्ण और सोनिया ने रजत जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी आयु वर्ग में फरीदाबाद के सत्य सिंह ने प्रथम और रेवाड़ी के अंकुर यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत से सीवेंद्र कुमार प्रथम, अजीत सिंह ने रजत और गुरुचरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद से विनोद कुमार ने स्वर्ण, रेवाड़ी से राकेश ने द्वितीय और हिसार से संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत से सिमरन प्रथम और फरीदाबाद से लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16-18 आयु वर्ग में फरीदाबाद की निशा सोनी ने प्रथम, पानीपत से मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर से तरुण प्रथम और अनु बंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत से विशांत प्रथम और झज्जर में लक्ष्य ने रजत प्राप्त किया। अंडर-19-40 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक से वीरेन प्रथम, फरीदाबाद से अमित मंडल द्वितीय और सोनीपत से सूरज तृतीय स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद से प्रीतम कुमार ने स्वर्ण और राकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि योगेंद्र ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी आयु वर्ग के एक अन्य मुकाबले में फरीदाबाद से कुलदीप प्रथम, अंकित रजत और दीपक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी आयु वर्ग के 56 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत से रितु रावल ने स्वर्ण और हिसार की दीपिका ने रजत पदक प्राप्त किया।