Move to Jagran APP

पार्टियों की रणनीति : रूठों को मना गए अभय चौटाला

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:12 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:12 AM (IST)
पार्टियों की रणनीति : रूठों को मना गए अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ :

loksabha election banner

इनेलो छोड़कर पिछले दिनों काफी नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक शंका घर कर गई थी कि कहीं इस बार भी वे सत्ता से दूर न हो जाएं। इस शंका को पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने दूर किया और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा। उन्होंने बल्लभगढ़ क्षेत्र में पार्टी का टिकट मांग रहे रामनारायण भारद्वाज और लखन बेनीवाल सहित पूर्व महापौर अनीता गोस्वामी को भी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मनाने का काम किया।

बल्लभगढ़ अनाज मंडी में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की टिकट लेने के लिए आज कोई भी नेता तैयार नहीं है। इसलिए रोजाना भाजपा में उनके नेता शामिल हो रहे हैं। भाजपा इनेलो के घोषित उम्मीदवारों पर अपनी टिकट देने के लिए डोरे डाल रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस पार्टी के पास में उम्मीदवार नहीं हैं, वह सत्ता में कैसे आएगी। भाजपा अब कांग्रेस की बी टीम बन चुकी है। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को जाकर बताएं कि भाजपा लोकसभा में जो वायदे करके सत्ता में आई थी, क्या वे वायदे पूरे किए हैं। महंगाई कम हुई। अच्छे दिन आए। भाजपा एक धोखेबाज पार्टी है। पहले चौधरी देवीलाल, चौधरी बंसीलाल, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को धोखा दिया। अब गठबंधन तोड़ कर अपनी फितरत के अनुसार हजकां को धोखा दिया। ऐसी पार्टी पर कौन विश्वास करेगा। कांग्रेस पार्टी से लोगों का विश्वास उठ चुका है। पूरे प्रदेश में अब सिर्फ मतदाता की निगाह इनेलो के ऊपर टिकी हुई है।

अभय चौटाला ने बल्लभगढ़ के पार्टी प्रत्याशी ललित बंसल को लेकर कहा कि यहां पर हजारों की संख्या में उपस्थित व्यापारी, उद्योगपति, मजदूर, किसान इस बात के साक्षी हैं कि यहां से इनेलो की जीत सुनिश्चित है। इसलिए सभी कार्यकर्ता मेहनत करें और सभी मतभेदों को भुलाकर प्रत्याशियों के प्रचार में जुट जाएं। आने वाला कल तुम्हारा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बल्लभगढ़ से पार्टी की टिकट के दावेदार पूर्व महापौर अनीता गोस्वामी, क्षेत्रीय पार्टी अध्यक्ष रामनारायण भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, लखन बेनीवाल मौजूद थे। प्रमुख व्यापारियों में अनाज मंडी आढ़त एसोसिएशन के गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, धौजिया संगठन के प्रधान कैलाश गर्ग, अग्रवाल संगठन के प्रधान वेद प्रकाश सिंगला, प्रहलाद गोयल, पूर्व पार्षद नंदकिशोर सिंगला, बिशन बंसल, पूर्व मंडी आढ़त एसोसिएशन प्रधान बिहारी लाल गोयल, एसआरएस के निदेशक नानक चंद बंसल सरपंच मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.