Move to Jagran APP

दुष्‍कर्म के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के कांस्‍टेबल को गोली मारी

दुष्कर्म के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल को भिवानी में दो युवकों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 10:13 AM (IST)
दुष्‍कर्म के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के कांस्‍टेबल को गोली मारी

भिवानी, [जेएनएन]। दुष्कर्म के मामले में फंसे चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल को यहां दो युवकों ने गोली मार दी। हमलावर युवक स्कूटी व बाइक पर सवार थे। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उसे रोहतक पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। कांस्टेबल पर जिस महिला से दुष्कर्म का आरोप है उसने पिछले दिनों में लघु सचिवालय से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश्ा की थी।

loksabha election banner

गांव रूपगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई का बेटे 26 वर्षीय हरीश पर कुछ माह पूर्व ही गांव के ही एक फौजी की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रविवार को हरीश उनके साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने हरीश पर गोली चला दी। गोली हरीश के पेट में आर-पार निकल गई। हरीश चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल है।

पढ़ें : इस करतूत पर हैवान भी हो जाए शर्मिंदा, 23 साल से बेटी संग कर रहा था एेसा

सुरेंद्र का आरोप है कि हरीश के साथ अभियुक्तोंं की दुष्कर्म के मामले को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी बात का बदला लेने के लिए उस पर गोली चलाई गई है। बता दें जिस महिला से दुष्कर्म करने का हरीश पर आरोप है उसने अप्रैल में यहां लघु सचिवालय में स्थित समाज कल्याण भवन के पास छत से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था। महिला और उसके परिजनाें का अारोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में अारोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

पढ़ें : भाई-बहन दिन में युवती को कमरे में रखते थे बंद, शाम ढ़लते ही होता था यह खेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.