Move to Jagran APP

दादरी की कांग्रेस रैली होगी ऐतिहासिक : सोमवीर

संवाद सहयोगी,बहल : पूर्व विधायक चौ. सोमवीर ¨सह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने झूठ बोलने और लो

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 03:02 AM (IST)
दादरी की कांग्रेस रैली होगी ऐतिहासिक : सोमवीर
दादरी की कांग्रेस रैली होगी ऐतिहासिक : सोमवीर

संवाद सहयोगी,बहल : पूर्व विधायक चौ. सोमवीर ¨सह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने झूठ बोलने और लोगों को बहकाने की महारत हासिल कर रखी है। लोगों को झूठ बोल कर सत्ता हासिल की थी। अब जनता मौका तलाश रही है। भाजपाइयों ने लोगो को सब्जबाग दिखाये वो जनता के सामने है। प्रदेश व देश की जनता भाजपा सरकारों की नीतियों से बेहद त्रस्त है और भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इसका असर आगामी 17 सितंबर को दादरी में कांग्रेस की किसान मजदूर महापंचायत में देखने को मिलेगा। महापंचायत में लोहारू हलके से सैकड़ों वाहनों का काफिला दादरी पहुंचेगा। चौ. सोमवीर ¨सह बुधवार को कस्बे की नई धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दादरी की किसान महापंचायत प्रदेश के रैलियों के सारे रिकार्ड ध्वस्त करेगी। जनता भाजपा की वादाखिलाफी से तंग आ चुकी है और कांग्रेस का पिछला 10 वर्षो के कार्यकाल को याद कर रही है। कांग्रेस के शासनकाल में हुए विकास कार्यो को जनता याद कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा ने समान विकास और सबका विकास की नीति पर काम करते हुए प्रदेश को नम्बर वन बनाया था। इस अवसर ब्लॉक प्रधान प्रताप ¨सह ओबरा, युवा प्रधान शक्ति ¨सह गाढ़ा, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट दरिया¨सह, प्रदीप मंढोलीकलां, रामनिवास कोच, हवा¨सह ओबरा, एडवोकेट राजपाल गाढ़ा, कुलदीप बामल, विजेन्द्र चैहड़, पूर्व बीडीसी सुरेन्द्र, सुनील कुमार, नर¨सह सिधनवा, रणबीर मंढोली, मोहर¨सह बिधनोई, ई‌र्श्वर ¨सह बिधनोई, जयबीर नम्बरदार, डॉ. रविन्द्र ओबरा, पवन ओबरा, अनुराग, सुखविन्द्र पातवान, रोहताश बीडीसी, नम्बरदार विजय, विनोद सुरपुरा, ललित तिवाड़ी, हेतराम नूनसर, जय¨सह यादव, रामस्वरूप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.