धनाना में 200 एकड़ धान की फसल जलमग्न
जागरण संवाददाता, भिवानी : बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण सामाण धनाना ¨लक ड्रेन ओवरफ्लो हो
जागरण संवाददाता, भिवानी : बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण सामाण धनाना ¨लक ड्रेन ओवरफ्लो हो गई। इसके कारण न्यू धनाना के इस ड्रेन के साथ लगते करीब 200 एकड़ में किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई। फसल में 2 से 3 फुट तक पानी जमा हो गया। किसानों की धान की फसल खराब होने से उनके माथे पर ¨चता की लकीरें ¨खच गई हैं। वर्ष 2010-11 में बनी इस ड्रेन में पहली बार इतनी ज्यादा मात्रा में ओवरफ्लो होने की बात कही जा रही है। बृहस्पतिवार को हुई करीब 103 एमएम बरसात को यह ड्रेन सह नहीं पाई और ओवरफ्लो हो गई। इस नहर में सामाण, जताई व अन्य गांवों का पानी आता है। बरसात के पानी की निकासी के लिए भी यह ड्रेन मुख्य रूप से काम आती है।
..........
2 से 3 फुट खेतों में जमा हुआ बरसाती पानी, किसानों में गहराई ¨चता
इस मानसून की अब तक की सबसे ज्यादा बारिश ने अपना असर दिखा दिया। पहली बरसात को यह ड्रेन सह नहीं पाई। पहली बरसात में ही ड्रेन ओवरफ्लो होने से किसानों की 200 एकड़ में धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों को डर सताने लगा है कि इस मानसून और ज्यादा तेज बरसात हुई तो फिर क्या होगा।
...........
किसान बोले पानी की निकासी के उचित प्रबंध हों
गांव धनाना निवासी एवं ड्रेन ओवरफ्लो से ¨चतित किसान रामपाल, अशोक पंडित, राजेश ढोला, नरेश आदि ने बताया कि उनकी फसल यूं बार-बार बर्बाद ना इसके लिए जल की निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं। ताकि उनकी जीवन की यह कमाई बर्बाद होने से बच सके। विभाग को चाहिए कि निकासी को लेकर गंभीर हो और उनके नुकसान को होने से बचाया जाए।
.........
मंढाणा के पास करीब 200 फुट का एरिया भी किया ¨लक
गांव मंढाणा के समीप सामाण धनाना ¨लक ड्रेन का करीब 200 फुट बचा हुआ एरिया भी अब इससे ¨लक कर दिया गया है। इससे किसानों को लाभ होगा। बरसाती पानी की निकासी में यह सहायक होगा।
वर्जन...........
सामाण धनाना ¨लक ड्रेन ओवरफ्लो होने की विभाग के पास किसी प्रकार की सूचना अभी तक नहीं है। इस बारे में पता कराया जाएगा। नहर के ओवरफ्लो के कारणों का पता किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की समस्या न आए और किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो इस पर काम किया जाएगा।
डीके चेरवाल, कार्यकारी अभियंता, ¨सचाई विभाग, भिवानी।