Move to Jagran APP

विकास को गति दी भाजपा सरकार ने : सुख¨वद्र

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : केंद्र व प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम जन को फायदा पहुंचाने

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 12:24 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 12:24 AM (IST)
विकास को गति दी भाजपा सरकार ने : सुख¨वद्र
विकास को गति दी भाजपा सरकार ने : सुख¨वद्र

संवाद सहयोगी, बाढड़ा :

loksabha election banner

केंद्र व प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम जन को फायदा पहुंचाने का काम किया है। पूर्ववर्ती सभी सरकारों से अधिक विकास राशि आवंटित कर विकास को गति दी है। सरकार के पास धन की कमी नहीं है। यह बात भाजपा विधायक सुख¨वद्र मांढ़ी ने गांव नांधा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाढड़ा हलके के विकास के लिए आज हर क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की विकास योजनाएं चल रही हैं। विकास के क्षेत्र में जितनी डिमांड होगी उतनी ही धनराशि मिलेगी। भाजपा निगरानी समिति व मौजिज ग्रामीण मिलजुल कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर पैनी नजर रखें ताकि पारदर्शिता व भ्रष्टाचारमुक्त सोच को बढ़ावा मिले। मांढी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के अथक प्रयासों से एसवाइएल के पानी का लंबित निर्णय प्रदेश के पक्ष में आया है। इस पानी के लिए सीएम मनोहर लाल स्वयं केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। इस पानी के लिए कांग्रेस व इनेलो मात्र ढोंग कर रहे हैं। भाजपा का मुख्य संकल्प जन जन का विकास करवाना है। भाजपा सरकार ने बाढ़ड़ा हलके में अनेक विकास कार्य करवाए हैं और कई जारी हैं। इस अवसर पर समाजसेवी मा. रामचंद्र आर्य, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढ़ड़ा, कर्मबीर नांधा, युवा किसान संगठन प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र रुदड़ौल, भाजपा निगरानी समिति अध्यक्ष विरेन्द्र रामबास, थ्रो बॉल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि¨सह शर्मा, महामंत्री मुनीश बडेसरा, अमित रुदड़ौल, राहुल रामबास, रामनिवास पिचौपा, पवन सिरसली, उधम ¨सह उमरवास, पंडित नरेश कुमार, विकास बाढड़ा, धोलिया मांढी इत्यादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.