बूंदाबंादी और तापमान में गिरावट से मिली राहत
जागरण संवाददाता,भिवानी : क्षेत्र में रविवार रात को हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई औ
जागरण संवाददाता,भिवानी : क्षेत्र में रविवार रात को हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में 4 तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर मौसम सुहाना बना रहा और क्षेत्रवासियों को पिछले दिनों से पड़ रही गर्मी से भी छुटकारा मिला। लोगों ने मौसम का जमकर आनंद लिया और दोपहर में भी घरों से बाहर निकलकर अपने जरूरी कार्यों को बिना पसीने बहाए पुरा किया। क्षेत्रवासी पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बरसात का इंतजार कर रहे थे। रविवार रात इंद्र देव मेहरबान तो हुए, लेकिन बूंदाबांदी से ही लोगों को संतुष्टी करनी पड़ी। जिलेभर में आंधी व आसमान में कड़कती बिजली के साथ बूंदाबांदी हुई। इसका असर मौसम पर साफ देखने को मिला। दिनभर गर्म लू की बजाए हवा भी ठंडी रही, जिससे लोगों को झुलसना नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति 39 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई।