दादरी के हुडा सेक्टर में 58वें दिन खत्म हुआ धरना
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जींद में हुई अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति प्रदेश कार्यकारिणी क
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जींद में हुई अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दादरी के सेक्टर आठ में चल रहे सांकेतिक धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सोमवार को समिति की जिला इकाई ने धरने को खत्म कर दिया। हालांकि आज समिति के सदस्य एवं जाट समाज के अन्य मौजिज धरना स्थल पर सायं चार बजे तक डटे इसके बाद दादरी जिले में आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। धरना स्थल पर लगे टेंट, बिछात, मंच इत्यादि को हटाने का काम किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी, राष्ट्रीय समिति सदस्य जगराम मान, मा. सतबीर, जीवनराम डोहका ने जाट आरक्षण सहित सात सूत्री मांगों को लेकर जाट न्याय धरने को लगातार 58 दिन तक हर संभव सहयोग एवं शांतिपूर्ण संचालन में सहयोगी छत्तीस बिरादरी के लोगों का आभार भी जताया। जाट नेताओं ने बताया कि जींद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश के 9 जिलों में धरने जारी रहेंगे, नव गठित जिला दादरी में सांकेतिक धरना भी समाप्त कर दिया गया है। उन्हीं के आदेशों की पालना करते हुए स्थानीय समिति ने मंगलवार सायं 4 बजे के साथ ही यहां आंदोलन खत्म किया है। आगामी जो भी आदेश होंगे उनकी भी पालना तत्परता से की जाएगी। राजकुमार हड़ौदी व अन्य जाट नेताओं ने कहा कि सरकार ने समिति की सभी मांगें मानी है, समझौते से समिति पूरी तरह संतुष्ट है। सरकार मांगों पर सकारात्मक कदम उठा रही है। जाट समिति की कोर कमेटी हर 15 दिन में सरकार से हुए समझौतों पर कार्रवाई की समीक्षा करती रहेगी। इस मौके पर पप्पल फौगाट, ज्ञानीराम पैंतावास, तारीफ ¨सह ढाणी फौगाट, धर्मबीर मंदौली, राजेश डाला, सुरेश फौजी खेड़ीबूरा, सुबेदार मेजर बच्चू ¨सह चरखी, मैनेजर राजपाल सांगवान सारंगपुर, बबलू जाखड़, राजेंद्र वैध चरखी, नरेश कुमार, ईश्वर ¨सह दातौली इत्यादि भी मौजूद थे।