बॉ¨क्सग किट वितरित, गुवाहाटी के लिए हरियाणा टीम कल होगी रवाना
जागरण संवाददाता, भिवानी: खेलो इंडिया के तहत गुहाटी में होने वाले खेलों के लिए हरियाणा बॉ¨क्सग टीम
जागरण संवाददाता, भिवानी:
खेलो इंडिया के तहत गुहाटी में होने वाले खेलों के लिए हरियाणा बॉ¨क्सग टीम को भीम स्टेडियम में किट वितरित की गई। यह टीम 18 जनवरी को नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। टीम के साथ चार कोच भी जाएंगे। यह प्रतियोगिता 21 से 25 जनवरी तक चलेगी। भिवानी में चल रहे कैंप के समापन पर किट वितरण का कार्य किया गया।
सोमवार को भीम स्टेडियम में किट वितरण के समय जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी लक्षण ¨सह सैनी ने बताया कि गुहाटी में होने वाले खेलो इंडिया में भाग लेने के लिए हरियाणा बॉ¨क्सग टीम में अंडर 14 आयु वर्ग में 5 पुरुष और 5 महिला बॉक्सर शामिल रहेंगे। इसी प्रकार अंडर 17 में भी पांच पुरुष और पांच महिला बॉक्सर शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि टीम के साथ रोहतक से कोच नवीन खोखर, जींद से कोच सत्यवान, रेवाड़ी से महिला कोच ममता और अंबाला से महिला बॉ¨क्सग कोच पूनम टीम के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा टीम के सभी बॉक्सर पूरी तरह से तैयार हैं और गुहाटी में दमदार खेल दिखाने के लिए बेताब हैं।
किट वितरित की और डाक्यूमेंट चेक किए
भीम स्टेडियम में खेलो इंडिया के लिए गुवाहाटी जाने वाले खिलाड़ियों को किट वितरित की गई और उनके डाक्यूमेंट्स चेक किए। खिलाड़ियों को बेहतरीन परफोरमेंस देने के लिए जी जान से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया।
वर्जन:
भीम स्टेडियम में 9 से 16 जनवरी तक हरियाणा टीम के लिए चयनित महिला व पुरुष मुक्केबाजों का ट्रै¨नग कैंप लगाया गया था। इस दौरान उन्को बॉ¨क्सग की बारीकियां सिखाई गई। गुहाटी के लिए चयनित खिलाड़ी उत्साह से सरोबार हैं और प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाएंगे।
-नवीन, कोच