आधा दर्जन ने लोगों ने सास-बहू को पीटा
संवाद सूत्र, झोझू कलां : कस्बा झोझू कलां में घर के आगे गोबर डालने के विवाद में आधा दर्जन लोगों ने सा
संवाद सूत्र, झोझू कलां : कस्बा झोझू कलां में घर के आगे गोबर डालने के विवाद में आधा दर्जन लोगों ने सास-बहू पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। एक हमलावर महिला ने घायल बुजुर्ग महिला का कान भी बुरी तरह काट खाया। सास-बहू को गंभीर हालत में उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन कस्बा झोझू कलां निवासी परमेश्वरी देवी ने बताया कि पड़ोस का ही एक परिवार भैंस का गोबर उनके घर के आगे डाल देता है। जिसके चलते उनमें कई बार कहासुनी हो चुकी है। वे उक्त पक्ष को कई बार इसके लिए समझा चुके है लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पीड़िता ने बताया कि बुधवार सांय वह पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। तभी उक्त लोगों ने फिर से उनके घर के आगे गोबर डाल दिया। उसकी पुत्रवधू ज्योति ने इस बात के लिए उन्हें रोका तो वे उससे गाली-गलौच करने लगा।
बाद में उसने उक्त लोगों को पुत्रवधू से अभद्र व्यवहार के बारे में टोका तो वे और ज्यादा भड़क गए तथा उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उन दोनों को गहरी चोटें लगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष की एक महिला ने उसका कान बुरी तरह काट खाया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। बाद में अन्य परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।