, केस दर्ज
जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले के सिवानी कस्बे के एक गांव में 19 साल की दिव्यांग लड़की को खेतों के रा
जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले के सिवानी कस्बे के एक गांव में 19 साल की दिव्यांग लड़की को खेतों के रास्ते में रोककर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती अपने परिजनों को लेकर महिला थाने पहुंची। महिला थाना पुलिस ने युवती की ताई के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिवानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 60 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी 19 साल की भतीजी दिव्यांग है और मामूली मंदबुद्धि भी है। उसने बताया कि वह उसके साथ खेत में गई हुई थी। खेतों से उसकी भतीजी शनिवार दोपहर को घर आ रही थी। खेतों के ही सुनसान रास्ते पर खड़े गांव के ही राय ¨सह ने उसकी भतीजी को रोक लिया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती को लेकर परिजन महिला पुलिस थाने पहुंचे। महिला थाना पुलिस की एएसआइ इंद्रावती ने तुरंत प्रभाव से पीड़ित लड़की की चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने युवती की ताई के बयान पर आरोपी राय¨सह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
----------
पुलिस ने पीड़ित युवती की ताई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंद्रावती, जांच अधिकारी महिला थाना भिवानी।