गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा..
फोटो: 28 बीडब्ल्यूएन 16 जागरण संवाददाता,भिवानी : उत्सव बैंकट हाल में हमारा प्रयास क्लब द्वारा रविव
फोटो: 28 बीडब्ल्यूएन 16
जागरण संवाददाता,भिवानी : उत्सव बैंकट हाल में हमारा प्रयास क्लब द्वारा रविवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था से जुड़ीं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ किसी मुख्य अतिथि ने नहीं बल्कि महिलाओं ने सामूहिक रूप से आगाज के साथ शुरू किया। महिलाओं ने देशभक्ति और फिल्मी गीतों पर अनेक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में फिल्मी गीत गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा सहित अनेक गीतों पर महिलाओं ने करीब तीन घंटे तक हैप्पी मानसून मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संरक्षक साक्षी जैन ने की। उन महिलाओं को मंच दिया गया,जो कभी मंच पर आगे आई नहीं। महिलाओं ने करीब 3 घंटे तक अपनी प्रतिभाओं को जौहर दिखाया और अंत में बेटी बचाने,जल एवं पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया कि वे संस्था द्वारा भी लोगों को जागरूक करेंगे ,ताकि एक अच्छे समाज की रचना में हर किसी का सहयोग हो सके। इस अवसर पर सविता मान,जयश्री,प्रभा,समाज सेविका ¨पकी देवी,सारिका,ममता,शिखा,जया,सुनीता,सिवानी, लवली सहित अनेक महिला पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल रही। क्लब पदाधिकारी ¨पकी और सारिका ने कहा की नारी के अंदर ईमानदारी और अच्छाई के गुण समाहित होने चाहिए,क्योंकि इन दोनो के बल और स्नेह के द्वारा नारी अपने घर और समाज को आदर्श बना सकती है। स्नेह से हर किसी को जीता जा सकता है,नफरत से तो हार ही हासिल होती है। इसलिए नारी हारना नहीं जितना सीखे। नारी के अस्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा की नारी दो घरों की दहलीज है। जिसको सम्मान देना और सुरक्षा देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों की मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़े।