बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस
जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रदेश में 23 सब डिविजनों का निजीकरण करने व कर्मचारी हड़ताल रोकने के लिए एस
जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रदेश में 23 सब डिविजनों का निजीकरण करने व कर्मचारी हड़ताल रोकने के लिए एस्मा कानून लगाए जाने के विरोध में सोमवार को हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला।
जुलूस में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, कर्मचारी महासंघ, सीटू, जनवादी महिला समिति, किसानसभा, नौ जवान सभा, एसएफआइ, नगरपालिका, मेकेनिकल 41, शिक्षा बोर्ड, रोडवेज, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में कर्मचारी स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और वहां से मशाल जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकले। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की तानाशाही का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार एस्मा जैसा काला कानून लागू करके कर्मचारियों को दबाना चाहती है। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की 29 व 30 जून की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर एस्मा कानून लागू किये जाने की भी कड़े शब्दों में ¨नदा की। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तानाशाही को कर्मचारी वर्ग सहन नहीं करेगा। कर्मचारियों ने जनता से भी सहयोग की अपील की।
जुलूस को बिजली बोर्ड नेता सुभाष कौशिक, औमबीर ¨सह, धर्मबीर भाटी, राजपाल चाहर, कृष्ण राठी, दरियाव ¨सह, बलजीत शर्मा, विनोद माजरा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान मा. वजीर ¨सह, कृष्णा सिवाच, हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान, बल्लू बामला, सीटू नेता का. ओमप्रकाश, का. विनोद, जनवादी महिला समिति नेत्री शीला बलियाली, एसएफआइ जिला सचिव विनोद गिल, नगरपालिका प्रधान कमल कांगड़ा, नौजवान सभा नेता अभिषेक, किसान सभा नेता रामफल देशवाल, शिक्षा बोर्ड नेता खुशीराम रंगा,सुखदर्शन सरोहा, सूरजभान, सहदेव ¨सह, ने सम्बोधित किया।