आश्रम से फिर फरार हुआ बच्चा
जागरण संवाददाता, भिवानी : मिशन मुस्कान पर बाल सेवा आश्रम की लापरवाही सवाल खड़े कर रही है। बाल सेवा आश
जागरण संवाददाता, भिवानी : मिशन मुस्कान पर बाल सेवा आश्रम की लापरवाही सवाल खड़े कर रही है। बाल सेवा आश्रम से आए दिन बच्चे गुम हो रहे हैं। परिवार तक पहुंचाने के लिए बाल सेवा आश्रम में छोड़ा गया एक बच्चा रविवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। आश्रम अधीक्षक ने घटना की शिकायत बीटीएम पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद तकिया मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय इरगन पुलिस को स्टेशन एरिया में लावारिस हालत में मिला था। जिसे उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए बाल सेवा आश्रम में रखा गया, लेकिन रविवार को वह संदिग्ध हालत में लापता हो गया। आश्रम प्रबंधन ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। आश्रम के अधीक्षक रामनिवास शर्मा ने मामले की शिकायत बीटीएम पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। इससे पहले भी आश्रम से कई बच्चे लापता हो चुकी है, जिनका आज तक कोई पता नही चल पाया है।