विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ले छात्र : शर्मिला
संवाद सहयोगी, बाढड़ा: स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के तत्वावधान में गांव हड़ौदी के राजकीय वरिष
संवाद सहयोगी, बाढड़ा: स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के तत्वावधान में गांव हड़ौदी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र से आई टीम के पदाधिकारियों व विद्यार्थियों ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की एनएसएस यूनिट द्वारा किया गया। प्राचार्य डा. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि विवेकानंद केन्द्र भिवानी के संयोजक लाल बहादुर के नेतृत्व में पहुची आठ सदस्यीय टीम ने बच्चों को नैतिक व आध्यात्मिक जानकारी दी। एनएएस प्रभारी शर्मिला सागवान की अगुवाई में टीम ने हरियाणवी परम्परा से आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के जीवन से आध्यात्मिक प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। अगर युवा पीढी सशक्त बनती है तो भारत को सुदृढ़ ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन युवाओं के लिए एक दर्शनशास्त्र के समान है। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक महिपाल सिंह, डा. रामचंद्र शास्त्री, प्रवक्ता शर्मिला सागवान, हरपाल सिंह आर्य, अनिल कुमार, सुरेन्द्र, रोशनलाल, ऋषि धानिया, संतोष, हनुमत, राममेहर, नरेश कुमार, जगबीर चादनी इत्यादि मौजूद थे।