धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : बचपन प्ले स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को दर्शाती झांकियां, पालना व दही मटकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अध्यापिका विभा जैन ने श्री कृष्ण की मुख्य झाकी के समक्ष मिश्री का भोग लगाकर किया। अध्यापकों तथा बच्चों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के गीतों पर मनभावन नृत्य पेश किया। अंत में प्रसाद वितरण करते हुए मुख्य अध्यापिका ने सभी को पर्व की बधाई दी।
वर्धमान स्कूल में निकाली झाकियां
चरखी दादरी : वर्धमान हाई स्कूल में जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का पालना सजाया गया व झाकियां निकाली गई। इस अवसर पर नन्हे, मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा को धारण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा डाडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।