सेवानगर में हुई आध्यात्मिक गीता पाठशाला
फोटो 26 बीडब्ल्यूएन 7 जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा सेवानगर में ए
फोटो 26 बीडब्ल्यूएन 7
जागरण संवाददाता, भिवानी :
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज द्वारा सेवानगर में एक आध्यात्मिक गीता पाठशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पाठशाला को संबोधित करते हुए रामनगर शाखा प्रबंबक रजनी ने कहा कि आज के इस भागदौड़ के समय में हर व्यक्ति अपने का तनाव में तथा मन को अशांत सा समझता है। उन्होंने कहा कि मन को नियंत्रित करने के लिए मनुष्य को एक आध्यात्म ही ऐसा रास्ता है, जहां मन की चंचलता और बुरे विचारों तथा अधर्म के मार्ग पर चलने से रोकने के लिए आध्यात्मिक विचारों का सहारा लेने की आवश्यकता है। अच्छे विचार तथा अच्छे संकल्प के लिए राजयोग द्वारा मन को यदि सही दिशा प्रदान की जाए तो नकारात्मक विचारों को सकारात्मक व रचनात्मक रूप दिया जा सकता है। रजनी ने कहा कि इन कारात्मक विचारों वाले व्यक्ति समाज के सहयोग से सुखमय संसार बना सकते है। इसलिए हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, राजयोग सीखना, ताकि मन को नियंत्रित करते हुए सुखमय संसार का निर्माण किया जा सकें। इस मौके पर नंदलाल, सुनीता, राजमति, महेश, खानचंद महता, राकेश, शीला, किशोर, मोहित तथा मीडिया प्रभारी धर्मबीर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।