17 गावों में लगभग 15 हजार 250 एकड़ फसल बर्बाद
जागरण संवाददाता, भिवानी : उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि सोमवार को हुई ओलावृष्टि का आकलन करने के
जागरण संवाददाता, भिवानी : उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि सोमवार को हुई ओलावृष्टि का आकलन करने के लिए गिरदावरी का कार्य पारदर्शिता के साथ करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि ओलावृष्टि से जिला के 17 गावों में लगभग 15 हजार 250 एकड़ फसल का खराबा हुआ है। इनमें लोहानी, आसलवास मरहेटा, आसलवास दुबिया, कोंट, उमरावत, ढाणा नरसान, सागा, गोलागढ, ढाणी शकर, रूपगढ आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला के 10 गावों में 75 से 100 प्रतिशत खराबा हुआ है। इन गावों की लगभग 93 सौ एकड़ भूमि पर फसल लगभग पूर्णतया खराब हो गई है। इसी प्रकार सात गाव में 51 से 75 प्रतिशत तक का नुकसान है। इनकी लगभग 5950 एकड़ भूमि पर खराबा आका जा रहा है। इसी प्रकार उपमंडल लोहारू के खंड बाढड़ा के लगभग 10 गावों में दोबारा से ओलावृष्टि हुई है। इन गावों में जीतपुरा, भारीवास, गोपी, कारीमोद, द्वारका आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इन गावों की 4850 एकड़ भूमि पर दोबारा से राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। बाढड़ा खंड की लगभग 1700 एकड़ भूमि पर 51 से 75 प्रतिशत खराबा तथा 4880 एकड़ भूमि पर 76 से 100 प्रतिशत खराबे का अनुमान है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे गिरदावरी के कार्य में अधिकारियों का सहयोग करे। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा यह कार्य पारदर्शिता से किया जाएगा। इसलिए किसानों को इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन को ओलावृष्टि से प्रभावित सभी गावों की सूची प्राप्त हो चुकी है।