गर्मी ने छुड़ाए आमजन के पसीने, आज हो सकती है बारिश
जागरण संवाददाता, भिवानी : शनिवार का दिन इस माह में सबसे अधिक गर्म रहा। प्रचंड गर्मी ने लोगों के जमकर
जागरण संवाददाता, भिवानी : शनिवार का दिन इस माह में सबसे अधिक गर्म रहा। प्रचंड गर्मी ने लोगों के जमकर पसीने छुड़ाए। वहीं मौसम विभाग द्वारा शनिवार को अधिकतम 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सड़कों पर मुंह पर कपड़ा ढांप कर अपना गंतव्य करते नजर आए। दोपहर बाद गलियों में सन्नाटा नजर आया। सरकारी एवं निजी दफ्तरों में गर्मी से राहत पाने के लिए कर्मियों ने एसी चलाए। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास खिचड़ ने कहा कि 29 मार्च एवं 30 मार्च को भिवानी में गरज, चमक एवं तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही 30 मार्च तक जिले का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका जताई गई है। हवा में आर्द्रता भी 22 से 65 प्रतिशत तक रहेगी। साथ ही 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
ये रहा पिछले दस दिनों तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
19 मार्च 28 14
20 मार्च 31 14
21 मार्च 32 16
22 मार्च 32 18
23 मार्च 33 19
24 मार्च 35 17
25 मार्च 35 18
26 मार्च 36 20
27 मार्च 33 16
28 मार्च 37 22