Move to Jagran APP

चारों ओर छाया गम, हजारों लोग उमड़े, नहीं था कहीं छोर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : बृहस्पतिवार देर शाम दादरी नगर व आसपास के क्षेत्र में जैसे ही यह खबर पह

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 11:10 PM (IST)
चारों ओर छाया गम, हजारों लोग उमड़े, नहीं था कहीं छोर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : बृहस्पतिवार देर शाम दादरी नगर व आसपास के क्षेत्र में जैसे ही यह खबर पहुंची की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हलके से तीन बार विधायक चुने गए मास्टर हुकम सिंह का निधन हो गया है, शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की संवेदनाएं, मास्टर जी से लगाव शुक्रवार को दादरी की सड़कों, चौराहों पर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही नगर के भगवान परशुराम चौक के समीप मास्टर जी के निवास पर रखे गए उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे थे। दो बजे जैसे ही शव यात्रा शुरू हुई नगर के रोहतक रोड से समीप लगते गांव घीकाड़ा तक के करीब तीन किलोमीटर रास्ता जनसैलाब से अट गया था। हर कोई अपने प्रिय नेता मास्टर हुकम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए निकल पड़ा था। अधिकतर बाजार दोपहर तक बंद रहे वहीं कुछ बाजारों में तो सायं तक सन्नाटा छाया रहा। शव यात्रा के दौरान तीन किलोमीटर मार्ग पर हजारों लोग मास्टर हुकम सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। मास्टर हुकम सिंह के अंतिम दर्शन करने, उन्हें श्रद्धांजलि देने व उनकी शव यात्रा, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी तादात में लोग सुबह से ही ट्रैक्टर, ट्रालियों व अन्य वाहनों में आने शुरू हो गए थे। इसी प्रकार नगर के चारों और के मुख्य मार्गो पर गमगीन माहौल में ग्रामीणों का दोपहर बाद भी आना जारी था। आम तौर पर इस प्रकार का दृश्य चुनाव के दिनों में किसी बड़े राष्ट्रीय लोकप्रिय नेता के आने पर दिखाई देता है लेकिन शुक्रवार को दूसरे हालातों में लोग दादरी की तरफ उमड़ रहे थे। दाह संस्कार स्थल तक लोगों का आवागमन शाम पांच बजे तक जारी रहा। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी, सासद धर्मबीर सिंह, आईजी अनिल राव, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, आइटीबीपी के डीआईजी धर्मपाल धनखड़, दादरी के विधायक राजदीप फौगाट, बाढ़ड़ा के विधायक सुखविन्द्र माढी, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा के विधायक बिशम्भर बाल्मिकी, पूर्व उप राज्यपाल चंद्रावती, उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त विजय कुमार, अमरजीत मान, पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, आइपीएस गंगाराम पूनिया, मनिषा चौधरी, एसडीएम विजेंद्र हुड्डा, प्रदीप कौशिक, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. रघबीर कादयान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रो. छत्तर ¨संह चौहान, पूर्व मंत्री सम्पत सिंह, पूर्व संासद गुरदयाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक रणबीर महेन्द्रा, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, शशी परमार, नृपेंद्र श्योराण, श्रीकृष्ण हुड्डा, नरेश शर्मा, बाबू गणपत राय, रामपाल माजरा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, सतेंद्र परमार, संजय छपारिया, आचार्य विजयपाल, नीलम अग्रवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, संदीप जोशी, ओमप्रकाश बहलवाला, पूर्व शिक्षामंत्री बहादुर सिंह, सोमबीर संागवान, सुनील लाम्बा, कमल सिंह, राष्ट्रीय अध्ययक्ष उदयभान पूनिया, प्रीतम बलाली, राजेन्द्र सिंह रच्चू अहलावत, राजकुमार धनखड़, अजीत फौगाट, रविंद्र सिंह गुप्ता, बोबी फौगाट, रब्बू पंवार, पार्षद आनंद सिंह, मा. टेकराम आर्य इत्यादि गणमान्य नागरिकों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.