Move to Jagran APP

चूहे ने बजाया सायरन, पुलिस दौड़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सायरन में शनिवार

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 06:11 PM (IST)
चूहे ने बजाया सायरन, पुलिस दौड़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सायरन में शनिवार सुबह 5 बजे चूहा फंस जाने से बैंक का हूटर बजता रहा और पुलिस दौड़ती रही। सिविल लाइन थाना पुलिस बैंक में डकैती होने के अंदेशे को लेकर अल सुबह करीब दो घटे तक दौड़ लगाती रही। घटों बाद बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर चेक किया तो बैंक के सायरन में चूहा फंसा मिला, जिस कारण सायरन बज रहा था।

loksabha election banner

हुआ यूं की हासी गेट आदर्श कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का शनिवार अल सुबह करीब 5 बजे हूटर तेज आवाज में बज पड़ा। वहा से गुजर रहे आसपास के लोगों ने बैंक में चोरी, लूट की घटना का अंदेशा कर सायरन बजने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। बैंक का हूटर बजने की सूचना सुनते ही पुलिस कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। थाने में सभी कर्मचारी अलर्ट हो उठे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन की। किसी तरह पुलिस ने घटना की सूचना बैंक मैनेजर को दी, लेकिन दो घटे तक पुलिस इतजार के बाद भी बैंक अधिकारी वहा नही पहुचे। आसपास के सभी नाकों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट किया गया। सुबह करीब सात बजे बैंक कर्मचारी सूचना मिलने पर वहा पहुचे। जाच पड़ता की तो पुलिस को बैंक के अंदर कोई अपराधी नजर तक नही आया। सायरन की जाच की गई तो उसे के अंदर चूहा फंसा हुआ था, जिस कारण हूटर बज रहा था।

तकनीकी खराबी के कारण बजा हुटर : बत्रा

बैंक के सहायक मैनेजर एसके बत्रा ने कहा कि बैंक हूटर में चूहा फंसा हुआ था। जिस कारण यह हूटर बजा। चूहा निकाले जाने के बाद सायरन बंद हुआ।

पुलिस ने दो घटे तक की छानबीन : कुलदीप

सिविल लाइन थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दो घटे तक छानबीन की। बैंक अधिकारी देरी से आने के कारण पुलिस कर्मचारी दो घटों तक दौड़ लगाते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.