पुलिस वाले खुद बेल रहे रोटिया, लागरियों की छुट्टी
अशोक ढिकाव, भिवानी तीन माह से जिले की सभी 16 पुलिस चौकियों से लागरियों की छुट्टी किए जाने पर चौकिय
अशोक ढिकाव, भिवानी
तीन माह से जिले की सभी 16 पुलिस चौकियों से लागरियों की छुट्टी किए जाने पर चौकियों में तैनात करीब 200 पुलिस कर्मचारियो को खुद रोटी बेलनी पड़ रही है। दिन भर ड्यूटि के बाद चौकी जाकर खाना बनाने के कारण पुलिस कर्मचारियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। ऐसे में दर्जनों कर्मचारियों को तो मजबूरन एक टाइम ही खाना खाकर गुजारा करना पड़ रहा है, या फिर ढाबों से महगा खाना मंगवाकर खाना पड़ रहा है।
प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा सालों से पुलिस चौकियों में पुलिस कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए लागरी तैनात किए गए थे। अस्थाई तौर पर लगाए गए इन लागरियों की सेवाएं तीन माह पहले बजट को लेकर समाप्त कर उनकी छुट्टी कर दी गई है। भिवानी जिले की 5 स्थायी व 11 अस्थायी चौकियों के पुलिस कर्मचारियों को खुद ही खाना बनाना पड़ रहा है। ये बेबसी बेचारे पुलिस कर्मचारी किसी के सामने बया करने भी कतरा रहे। 16 पुलिस चौकियों में करीब 200 कर्मचारियों का स्टाफ है। लागरी न होने से इन कर्मचारियों को या तो एक समय बिना रोटी खाए सोना पड़ता है या फिर होटल-ढाबों से महगी रोटियों मंगवानी पड़ रही है। हालाकि पुलिस थानों में अभी लागरी तैनात हैं, लेकिन चौकियों से लागरी हटा दिए गए हैं।
रात को ड्यूटी खत्म होती है बंद हो जाते है ढाबे
बेचारे कुछ पुलिस कर्मचारी दबी जुबान में कहते हैं दिन के समय तो किसी तरह ड्यूटी टाइम ही किसी होटल या ढाबे पर खाना खा लेते है, लेकिन देर रात को ड्यूटी से आने पर खाना नसीब होना मुश्किल होता है। ऐसे में अनेकों बार तो बिना खाए सोना पड़ता है।
ये जिले पुलिस चौकिया
चौकी --- लागरी
जैन चौक------ 01
दिनोद गेट---- 01
बीटीएम चौकी--- 01
अनाज मंडी चौकी-- 01
सब्जी मंडी चौकी -- 01
सेक्टर-13 चौकी -- 01
मुंढाल कला ----- 01
जुई चौकी ------ 01
खरक कला चौकी- 01
गुजरानी चौकी--- 01
आदमपुर ------ 01
अचीना ताल-- 01
चैहड़ कला ----- 01
झुप्पा कला ----- 01
कैरू चौकी ---- 01
सामान्य अस्पताल- 00
विभाग को इस बारे में लिखा जाएगा : डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर मौजीराम ने कहा कि लागरी हटाए जाने को लेकर पुलिस कर्मचारियों को रही परेशानी के संबंध में डीआइजी व आइजी को लिखकर अवगत करवाया जाएगा, ताकि कोई समाधान हो सके।