राष्ट्रीय खेलों के लिए महिला बॉक्सिंग टीम का चयन
जागरण संवाददाता, भिवानी : बॉक्सिंग हरियाणा एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को यहा हरियाणा बॉक्सिंग अकादमी
जागरण संवाददाता, भिवानी : बॉक्सिंग हरियाणा एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को यहा हरियाणा बॉक्सिंग अकादमी में केरल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए महिला बॉक्सिंग टीम का चयन किया गया। जिसमें 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन कमेटी के चेयरमैन संदीप गोलन व राजकुमार धनखड़, महासचिव अश्वनी शर्मा, बाक्सिंग प्रशिक्षक जोगेंद्र ¨सह, विष्णु भवान, राजबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बॉक्सिंग हरियाणा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान राजेश सिंह ने बताया कि 51 किलोग्राम में पिंकी जागड़ा, नीरज भिवानी, मोनिका रोहतक व 60 किलोग्राम में सुमन, प्रीति हिसार व सोनिया हिसार, 75 किलोग्राम में पूजा बोहरा, स्वीटी बूरा भिवानी व मनीष गुड़गाव का चयन किया गया। इस अवसर पर सूबे सिंह बैनीवाल, प्रीतम दलाल, हरियाणा बॉक्सिंग अकादमी के अध्यक्ष राजेश धनखड़, कुलदीप जाखड़, मनोज रिवाड़ी भी मौजूद थे।