Move to Jagran APP

हीरा चौक दीवार का विवाद भड़का, तीन घायल

जागरण संवाददता, चरखी दादरी : नगर के हीरा चौक क्षेत्र में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए

By Edited By: Published: Wed, 29 Oct 2014 12:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Oct 2014 12:02 AM (IST)
हीरा चौक दीवार का विवाद भड़का, तीन घायल

जागरण संवाददता, चरखी दादरी : नगर के हीरा चौक क्षेत्र में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो महिलाएं व एक युवक घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय हीरा चौक क्षेत्र में मकान की दीवार को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह एक पक्ष द्वारा मकान निर्माण करने पर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी कुछ देर बाद ही झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर डंडों व पत्थरों से हमला करने पर एक पक्ष की रेखा देवी व दूसरे पक्ष की मंजू देवी व उसका बेटा अरुण घायल हो गए। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया तथा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष की घायल रेखा देवी ने बताया कि वह अपने पुराने मकान का तोड़कर नव निर्माण कर रही है। उनके मकान की दीवार दूसरे पक्ष के मकान के साथ लगती है। जिस पर दूसरा पक्ष ऐतराज कर रहा है। इसे लेकर कुछ दिन पूर्व भी उनका विवाद हुआ था। जिसमें कालोनी के लोगों ने पंचायत कर उनमें सुलह करवा दी थी। उन्होंने दूसरे पक्ष को अपनी भूमि में से चार इंची दीवार उठाने के लिए जगह भी दे दी थी। कॉलोनी की पंचायत में सुलह होने के बाद भी उक्त लोगों ने उनके मकान का निर्माण रूकवाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी तथा आज सुबह उस पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की मंजू देवी ने बताया कि विवादित दीवार उनकी है। दूसरे पक्ष के लोग सुबह दीवार को तोड़ने लगे। उनके विरोध करने पर वे दीवार को तोड़कर उनके घर में घुस गए तथा उन पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.