Move to Jagran APP

भाजपा के सबसे कम उम्र के युवा चेहरे है सुखविंद्र

पवन शर्मा, बाढड़ा: बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी सुखविन्द्र मांढी इस पार्टी क

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)
भाजपा के सबसे कम उम्र के युवा चेहरे है सुखविंद्र

पवन शर्मा, बाढड़ा: बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी सुखविन्द्र मांढी इस पार्टी के चुने गए विधायकों में सबसे कम आयु के युवा चेहरे है। सुखविंद्र माढी ने 39 हजार 139 मत लेकर सभी को पीछे पछाड़ते हुए विजयश्री हासिल की। अपनी जीत के साथ ही उन्होंने प्रदेश में सबसे कम आयु के विधायक बनने के अपने परिवार के इतिहास को कायम रखा वहीं अपने मुकाबले में उतरे काग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के पुत्र रणबीर सिंह महेन्द्रा को पाच हजार से अधिक मतों से हराया। प्रदेश की हाट सीटों में शुमार बाढड़ा सीट पर मौजूदा विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर तीसरे स्थान पर खिसक गए। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के 15 अक्टूबर को हुए एक लाख 32 हजार के रिकार्ड मतदान के बाद रविवार को शिक्षा बोर्ड भिवानी में सुबह सात बजे ईवीएम मशीनों की मदद से मतगणना आरभ हुई जिसमें प्रत्येक राउंड में सभी प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें कभी तेज तो कभी मंद पड़ती नजर आई। बाढड़ा विधानसभा सीट से मिले नतीजों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र माढी को 39 हजार 139 मत, काग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्रा को 34 हजार 133, इनेलो प्रत्याशी कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर को 30 हजार 388 मत व आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए हुए निर्दलीय प्रत्याशी उमेद पातुवास को 24 हजार 334 मत मिले। हजका प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह आर्यनगर को मात्र 1332 मतों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा बसपा के इद्रजीत को 755, भूपेन्द्र सिंह को 445, रामनिवास को 414, वेदप्रकाश भारतीय को 96, हलोपा की सविता चिड़िया को 196, सुनील सोनी द्वारका को 464, कंवर सिंह को 167, प्रविंद्र कुमार को 384, सतबीर सिंह को 61 मत मिले। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चली 14 राउंड की मतगणना में प्रथम आठ राउंडों में भाजपा के अलावा काग्रेस व इनेलो कभी बराबर तो कभी बहुत ही कम वोटों से आगे दिखाई दिए लेकिन 9 वें राऊंड से भाजपा प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाते चले गए और 14 वें राऊंड तक वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पाच हजार मतों से पछाड़ने में कामयाब रहे। मतगणना के बाद विजयी घोषित होने के बाद डीआरओ एवं निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा ने उनको विजेता प्रमाणपत्र दिया।

loksabha election banner

बाक्स-:

अनिरुद्ध ने संभाला था मोर्चा

बाढड़ा: बाढड़ा विधानसभा सीट पर सबसे बड़े चेहरा माने जाने वाले काग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्रा आज मतगणना पर नहीं पंहुचे और उनकी गैरमौजूदगी में उनके पुत्र व बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने मोर्चा संभाला। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र माढी, इनेलो प्रत्याशी कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर अपने समर्थकों के साथ सारा दिन मतगणना केन्द्र पर डटे रहे। मतगणना के प्रत्येक राऊंड में सभी प्रत्याशी अपने अपने एजेंटों से स्थिति जानते रहे वहीं प्रशासनिक कामकाज के दौरान प्रत्याशी आपस में खूब हसी मजाक करते नजर आए। जीत के बाद सभी दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा युवा किसान क्लब संगठन अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रुदड़ौल, विजय खोरड़ा, बीडीसी राकेश चादवास, प्रदीप रुदड़ौल इत्यादि ने उनको बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.