Move to Jagran APP

कांग्रेस से खींचा हाथ, भाजपा को दिया साथ

बलवान शर्मा, भिवानी जिले की सभी छह सीटों में से इस बार जनता जनार्दन ने इनेलो को 2009 की तरह वही दो

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 06:23 PM (IST)
कांग्रेस से खींचा हाथ, भाजपा को दिया साथ

बलवान शर्मा, भिवानी

loksabha election banner

जिले की सभी छह सीटों में से इस बार जनता जनार्दन ने इनेलो को 2009 की तरह वही दो सीटे दी है, तो भाजपा पर मेहरबानी बरतते हुए तीन सीटे दे दी है। इस बार कांग्रेस को मात्र एक सीट से ही सब्र करना पड़ा, जबकि पिछली बार दो सीटों पर पार्टी को विजय हासिल हुई थी। हजकां-हजपा गठबंधन व बसपा इस बार खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हुए।

भिवानी की जनता फिर भाजपा के साथ

भिवानी शहरी सीट से एक बार फिर जनता से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ पर विश्वास जताया है। उन्होंने इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ को 27 हजार 196 वोटों से हराने में कामयाबी हासिल की। पिछली बार उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव शंकर भारद्वाज को हराया था।

बाढड़ा के रहे अप्रत्याशित परिणाम

बाढड़ा की जनता ने अप्रत्याशित परिणाम दिए है। यहां से 2009 में इनेलो से रघुबीर सिंह छिल्लर को विधायक चुना था तो इस बार भाजपा के सुखविंद्र सिंह का साथ दिया है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा को 5006 वोटों के अंतर से हरा दिया। पिछले चुनाव में भी महेंद्रा उपविजेता रहे थे।

दादरी की जनता ने दिया फौगाट का साथ

दादरी की जनता ने इस बार इनेलो प्रत्याशी राजदीप सिंह फौगाट का साथ दिया है। 2009 के चुनाव में फौगाट केवल 160 मतों से सतपाल सांगवान से हार गए थे। लेकिन इस बार इनेलो प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी सोमबीर सिंह सांगवान को 1610 वोटों से हराकर पिछली कोर कसर पूरी कर ली है।

बंसीलाल परिवार पर जताया विश्वास

तोशाम की जनता एक बार फिर से चौ. बंसीलाल परिवार के साथ गई है। लोकसभा चुनावों में जहां तोशाम से भाजपा प्रत्याशी मात्र कुछ हजार वोटों से ही हारे थे, वहीं विधानसभा चुनावों में यहां की जनता ने किरण चौधरी को 19741 वोटों से जीत दर्ज करवाई है।

बवानीखेड़ा में हुआ जबरदस्त उलटफेर

बवानीखेड़ा की जनता ने जबरदस्त उलटफेर किया है। यहां मुख्य मुकाबला इनेलो प्रत्याशी दया भुरटाना व कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन फौजी के बीच बताया जा रहा था। लेकिन परिणाम चौंकाने वाले आए और भाजपा प्रत्याशी बिशंबर बाल्मीकि इन दोनों प्रत्याशियों के बीच से निकलने में कामयाब रहे। भाजपा प्रत्याशी ने इनेलो प्रत्याशी को 2559 वोटों से हराने में कामयाबी हासिल की।

लोहारू फिर इनेलो के साथ

2009 के चुनाव जैसा असर इस बार लोहारू क्षेत्र में फिर देखने को मिला। 2009 में लोहारू से इनेलो के धर्मपाल ओबरा विधायक चुने गए थे। इस बार फिर इस क्षेत्र की जनता इनेलो के साथ गई है और पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश बड़वा ने भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल को 2095 वोटों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी सोमवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.