मोदी के नेतृत्व में सक्षम राष्ट्र बनेगा भारत: बीरेंद्र डूमरखा
चुनावी अखाड़ा : प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित : मेघवाल संवाद सूत्र, बाढड़ा: भाजपा नेता बीरेंद्
चुनावी अखाड़ा :
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित : मेघवाल
संवाद सूत्र, बाढड़ा: भाजपा नेता बीरेंद्र डूमरखां ने दावा किया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से भारत विश्व में भारत ताकतवर देश बनने की और अग्रसर है। 15 अक्टूबर के चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन ही नहीं विकास व रोजगार के क्षेत्र में भी प्रशासनिक दृष्टिकोण में बदलाव होगा और सरकार का पैसा हर गली-गली तक पहुचेगा। आगामी चुनाव में काग्रेस व इनेलो दोनों मिलाकर बीस सीटे भी नहीं जीत पाएंगी तथा भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्तासीन होगी।
वह बाढड़ा अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह माढी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में ट्रेलर दिखा दिया है और विधानसभा में पूरी फिल्म दिखानी है। भाजपा की जबरदस्त लहर से साफ हो गया कि काग्रेस तीसरी बार की बजाय केवल तीन सीटों पर सिमटने वाली है। मात्र चंद परिवारों तक चौधर का सीमित रहना प्रजातंत्र के खिलाफ षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि मोदी की अगुवाई में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले हमारे पड़ोसी मुल्क अपनी जान बचाने के लिए यूएनओ में बचाव की अपील कर रहे है। आज प्रदेश का युवा अपने हकों के लिए जाग चुका है।
केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री निहाल चंद मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और भाजपा का पूर्ण बहुमत से सत्ता में आना भी तय है। आज नौकरिया व किसानों की जमीन बेचने वाले नेताओं की बजाए जनहितैषी सोच वाले युवा नेताओं को आगे लाने का समय है।
भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह मात्र चुनाव नहीं बल्कि न्याय व अन्याय के बीच लड़ाई है। इस अवसर पर युवा किसान मंच अध्यक्ष महेन्द्र रुदड़ौल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी नेताओं को हल भेंट कर सम्मानित किया। जनसभा में सासद राहुल कस्वा, पूर्व मंत्री कंवल सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश गौड़, जिलाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, विधायक संजीव बैनीवाल मौजूद थे।