हड़ताल से रोडवेज को लगी 10 लाख की चपत
जागरण संवाददाता, भिवानी : निजी बस परमिट के विरोध में शनिवार को किए गए चक्का जाम से भिवानी रोडवेज डिपो को चंद घटों में ही 10 लाख रुपये की चपत लगी। पहले से ही घाटे से जूझ रहे रोडवेज डिपो को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
भिवानी रोडवेज डिपो की 144 बसों का शनिवार को चक्का जाम होने से विभाग को भारी नुकसान हुआ है। सुबह करीब 11 बजे बाद बसों का चक्का जाम होने से दस लाख रुपये का घाटा हुआ। रोजाना करीब 15 लाख रुपये की आय होती है। रोडवेज महाप्रबंधक उदयवीर सिंह दूहन ने बताया कि हड़ताल से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह कुछ बसे चली थी। जिससे नुकसान कम हुआ।
लंबी बातचीत के बाद ही नही निकला हल : नरेद्र
हरियाणा रोडवेज वकर्स यूनियन
के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरेद्र दिनोद ने बताया कि सरकार के साथ कैथल में लंबी बातचीत के बाद शनिवार देर रात तक कोई हल नही निकल पाया। उन्होंने कहा कि रोडवेज की तीनो यूनियन के शीर्ष नेताओं व रोडवेज के उच्च अधिकारियों के साथ ये वार्ता हुई, लेकिन अधिकारियों का रुख संतोषजनक नही दिखा।