महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी फैक्टरी मालिक व केबल संचालक काबू
जागरण संवाददाता, भिवानी : गाव प्रहलादगढ़ निवासी एक महिला को फैक्टरी में नौकरी का झासा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक व केबल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हे अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गाव प्रहलादगढ़ निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि रोहतक गेट स्थित फैक्टरी के संचालक विजय गोयल ने उसे अपनी फैक्टरी में नौकरी देने का झासा दिया। नौकरी देने के बहाने वह उसे 22 जुलाई को अपनी फैक्टरी में ले गया। वहा उसे एक कमरे में ले जाकर अपने दोस्त बर्तन बाजार निवासी केबल संचालक शकर भाट्टी को बुला लिया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी विजय गोयल व शकर भाट्टी को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।