रिटायर्ड अध्यापिका का सामान्य अस्पताल से पर्स चोरी
जागरण संवाददाता, भिवानी : सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए आई एक रिटायर्ड अध्यापिका का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में अपनी मा चंद्रो का उपचार करवाने के लिए आई गाव बामला निवासी रिटायर्ड अध्यापिका बीरमति ने बताया कि उसकी मा अस्थमा से पीड़ित है। इसी के चलते उसकी मा का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे वह वार्ड न. 7 में भर्ती अपनी मा से मिलकर वह दवा लेने के लिए आई। दवा लेकर जब उसने अपनी मा के पास रखे बैग को संभाला तो उसमें से पर्स गायब था। उसने बताया कि पर्स करीब तीन हजार रुपये वह जरूरी कागजात थे। उसने पर्स को वार्ड में काफी तलाश किया, लेकिन पर्स का कही कोई पता नही लगा। इसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा दिनोद गेट पुलिस को दी।